फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dengue alert

शहर में डेंगू के छह नए मामले आए सामने

विज्ञापन
Dengue alert
उधमपुर। शहर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शाम तक कुल छह लोग डेंगू के शिकार पाए गए हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 63 हो गई है।
विज्ञापन

डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इस पर अंकुश लगाने को लेकर विभाग के अधिकारियों ने मलेरिया टीम के साथ शनिवार को एक बैठक का आयोजन कर चर्चा इसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। उनका कहना है कि 15 नवंबर के बाद नए मामले आना बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के ज्यादातर मामले शहर के अंदर ही पाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में जांच के लिए विशेष प्रयोगशाला स्थापित की गई है। जब भी बुखार का कोई संदिग्ध मामला आता है तो उसकी डेंगू की जांच भी की जा रही है। शहर के सभी हिस्सों से डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं, और इससे निजात पाना नगर परिषद के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल आठ लोग डेंगू का शिकार पाए गए थे। और, शनिवार को छह लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए। दो दिन में कुल 14 लोग डेंगू के डंक का शिकार हो चुके हैं। इसके साथ जिले में इनकी कुल संख्या 63 हो गई है। डेंगू को बेकाबू होता देख स्वास्थ्य विभाग के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद यासीन ने मलेरिया टीम के साथ बैठक भी की।

-----
ज्यादा जांचों के कारण आ रहे ज्यादा मामले
इस बार डेंगू की जांच बहुत ज्यादा की जा रही है। मामले बढ़ने का भी यही कारण है। इससे पहले इतनी ज्यादा जांच नहीं की जाती थी। तापमान में गिरावट हो रही है। उम्मीद है कि 15 नवंबर तक डेंगू के नए मामले आना बंद हो जाएंगे। विभाग ने इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। उपचार की पूरी सुविधा मौजूद है। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण इलाकों में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।
- डॉ. मोहम्मद यासीन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed