फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengu

Udhampur News: जिला अस्पताल में दो दिन से नहीं हो पा रहे डेंगू के टेस्ट

विज्ञापन
dengu
उधमपुर। जिले में जहां इस वर्ष डेंगू के मामलों का नया रिकार्ड बन गया है, वहीं अब जिला अस्पताल में दो दिन से डेंगू के टेस्ट नहीं होने का आरोप लगाकर लोगों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि डेंगू के टेस्ट करने वाला कर्मचारी किसी कैंप में हिस्सा लेने के लिए रियासी गया है। लैब में मौजूद अन्य कर्मचारी केवल टेस्ट के लिए सैंपल ले रहे हैं और उनको रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ कई लोग सैकड़ों रुपये खर्च कर बाहर निजी लैब से टेस्ट करवाने को मजबूर हैं। वहीं जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

इस बार जिला उधमपुर में डेंगू ने कहर मचाया हुआ है। अभी तक लगातार मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब जिला अस्पताल में हालात यह बन गए हैं कि दो दिन से लोगों के डेंगू के टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में अब भी हर रोज 20 से 30 लोग संदिग्ध बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं और ओपीडी में मौजूद डॉक्टर इनको डेंगू के टेस्ट के लिए लैब में भेज रहे हैं। लैब में मौजूद कर्मचारी इनके डेंगू के टेस्ट के लिए सैंपल तो ले रहे हैं लेकिन इनको डेंगू के टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिल रही है। कई लोगों ने तीन से चार दिन पहले भी डेंगू के टेस्ट करवाए थे, लेकिन इनको अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट नहीं मिलने का पता लगाने का प्रयास किया तो सूत्रों से पता चला कि डेंगू के टेस्ट करने वाला कर्मचारी किसी कैंप में हिस्सा लेने के लिए रियासी गया है और उसके सोमवार को पहुंचने की संभावना है। इसी कारण टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं ओर सैंपल देने के बाद भी लोगों को रिपोर्ट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

नरेश कुमार, प्रीतम लाल और आकाश कुुमार ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य कई दिनों से बीमार हैं। वे डॉक्टर के कहने पर शनिवार को डेंगू का टेस्ट करवाने लैब में गए तो कर्मचारियों ने सैंपल तो लिए लेकिन रिपोर्ट के लिए कुछ दिन इंतजार करने को कहा। कर्मचारियों ने बताया कि टेस्ट करने वाला कर्मचारी रियासी गया है और उसके आने के बाद ही टेस्ट होने के बाद रिपोर्ट मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिला अस्पताल में किए जाते हैं एलीजा और रैपिड टेस्ट
जिला अस्पताल में डेंगू के दो तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं। पहला टेस्ट एलीजा है और इसकी रिपोर्ट तैयार होने में दो से तीन दिन लगते हैं। वहीं दूसरा टेस्ट रैपिड है। रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट एक घंटे के अंदर मिल जाती है, लेकिन इसकी रिपोर्ट को 100 प्रतिशत सही नहीं माना जाता है।
इनसेट
निजी लैब में डेंगू के टेस्ट के लिए खर्च करनी पड़ती है एक हजार से अधिक राशि
जिला अस्पताल में डेंगू टेस्ट नहीं होने पर लोगों को मजबूरन निजी लैब में भी टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इसके लिए लोगों को एक हजार से अधिक की राशि खर्च करनी पड़ रही है। जब कोई डेंगू का शिकार पाया जाता है तो उसको पूरे परिवार का टेस्ट करवाने के लिए मोटी राशि खर्च करनी पड़ रही है।

-----------------------
जिला अस्पताल में डेंगू के टेस्ट नहीं होने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। जिला अस्पताल में सुचारु रूप से डेंगू के टेस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है और किसी कर्मचारी को रियासी नहीं भेजा गया है।
-डॉ. संजय भट्ट, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed