फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengu news

Udhampur News: डेंगू के पांच नए मामले आए, कुल आंकड़ा पहुंचा 210

Sun, 03 Nov 2024 04:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 03 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
dengu news
विभाग लगातार लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर कर रहा है जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डेंगू के 5 नए मामले सामने आने से अब जिला में डेंगू पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 210 पहुंच गया है। गौरतलब है कि नवंबर माह शुरू होते ही डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि अगर एक बार बारिश हो जाती तो तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ने पर डेंगू के मामले भी कम आते। मगर हल्की ठंड के चलते अभी भी डेंगू मच्छर खत्म नहीं हुआ है। इस कारण डेंगू के मामले आए दिन आ रहे हैं।

आए दिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों के चलते एक बार फिर से शनिवार को नए पांच मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिला में डेंगू की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूक करने के साथ ही कई क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है। उसके बावजूद जिला में डेंगू के मामले आ रहे है उसी के चलते शनिवार को नए डेंगू के मामले सामने आने से जिला में अब तक डेंगू के 210 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि मौजूदा समय में भी ब्लॉक टिकरी डेंगू के मामलों को लेकर पहले नंबर पर बना हुआ है।
विज्ञापन






स्वास्थ्य विभाग ने जीएमसी में डेंगू के टेस्ट की प्रक्रिया को बढ़ाया



लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए जीएमसी में डेंगू टेस्टों की प्रक्रिया को भी बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते जीएमसी अस्पताल में अभी तक डेंगू के 1,600 टेस्ट किए जा चुके है जिनमें से अभी तक जिला में 210 डेंगू के मामले सामने आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार दिनों बाद डेंगू के मामले आए है। डेंगू से बचाव को लेकर लगातार विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग डेंगू से बचाव को लेकर सावधानियां बरतने वाले पोस्टर लगा रहा है। जिन क्षेत्रों से डेंगू पॉजिटिव मामले आ रहे हैं वहां फॉगिंग करवाई जा रही है।
गोपाल दास, डीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed