{"_id":"60cceb598ebc3e348c5ea4a5","slug":"demonstrations-on-uprooted-roads-lanes-not-being-properly-repaired-udhampur-news-jmu2376167110","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखाड़ी गईं सड़कों, गलियों की सही मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखाड़ी गईं सड़कों, गलियों की सही मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में अव्यवस्थित तरीके से किए जा रहे सीवरेज के कार्य को लेकर शहरवासियों में रोष लगातार बढ़ता रहा है। सियासी दलों के अलावा स्थानीय नेताओं व शहर के कारोबारी भी अब मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को भी कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में गोल मार्केट के व्यापारियों ने सीवरेज निर्माण कंपनी का पुतला फूंक कर रोष जताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता बृज मोहन शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सुमित मगोत्रा ने कहा कि देविका परियोजना के तहत शहर में सीवरेज का काम बेहद घटिया तरीके से किया जा रहा है। सभी वार्ड और बाजारों की सड़कों व गलियों को उखाड़ दिया है। मरम्मत करने की बजाए खानापूर्ति कर लोगों व दुकानदारों की परेशानी को बढ़ा दिया है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शहर के लंबी गली, एमएच रोड, मुख्य बस स्टैंड, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड और रामनगर चौक पर गलियों व सड़कों को उखाड़ा गया है।
धूल-मिट्टी के कारण दुकानदारों का लाखों का सामान खराब हो रहा है। उन्होंने उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए देविका में आकर केवल फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं। जमीनी स्तर पर कार्य की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल से मांग है कि सीवरेज का काम करवा रही कंपनी के खिलाफ जांच की जाए। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर अशोक कुका, काला शाह, शमीम, राजकुमार, सोनू केसरी, विकास खजूरिया, मीनू शर्मा, शिवम शर्मा, सुशील राणा, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।