फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demonstration against the center, Highway blocked

केंद्र के खिलाफ हाईवे जाम कर प्रदर्शन

Sun, 26 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the center, Highway blocked
उधमपुर में हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते नेकां कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

आरक्षण मुद्दे पर केंद्र सरकार की अनदेखी से नाराज उधमपुर नेकां इकाई के कार्यकर्ताओं ने एमएच चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ देर के लिए जाम कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रमोशन में आरक्षण कायम रखने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नेकां नेता गोविंद राम ने कहा कि सरकार आरक्षण के नाम पर राजनीति करना बंद करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरक्षण को हटाने से पहले सरकार को जातिवाद को हटाना होगा। लोगों का भरोसा जीत कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आरक्षण उनका अधिकार है। वह केवल सरकार से आरक्षण कायम रखने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से दलित आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस कारण उन्हें लग रहा है कि सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रही है। ऐसे में उन्हें अपना हक हासिल करने के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक रैली और आंदोलन करने के बाद सरकार को इस बात का एहसास करवाया गया है। उन्होंने ने कहा कि दलीत विरोधी सरकार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार ने आरक्षण को लेकर अपनी विचारधारा में बदलाव नहीं किया तो पूरे देश में दलित समाज के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।


इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। वहीं प्रदर्शन कारण राष्ट्रीय रादमार्ग पर लगे जाम के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए जाम हुए राष्ट्रीय मार्ग पर फंसे वाहनों में सवार यात्रियों यातायात बहाल होने के बाद ही राहत की सांस मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed