फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand

कुल्टयार पंचायत के शिष्टमंडल ने पूर्व विधायक बलबंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में एआरटीओ से की मुलाकात,

विज्ञापन
Demand
उधमपुर। पंचैरी के कुल्टयार पंचायत के लोगों ने कुल्टयार से सांकरी देव स्थान तक बनी नई सड़क पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इसको लेकर वीरवार को ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने उधमपुर पहुंचकर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और एआरटीओ से मुलाकात की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि इस मार्ग की लंबाई करीब 10 किलोमीटर है। यहां के लोगों को बिना गाड़ी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़के किनारे का ज्यादातर क्षेत्र जंगली है, जिससे इस सड़क पर पैदल सफर करने के दौरान लोगों को जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है। हाल ही के दिनों में इस क्षेत्र में जंगली जानवरों ने लोगों पर हमला कर घायल किया है। इससे लोगों का पैदल आना जाना खतरे से खाली नहीं।
विज्ञापन

इसलिए, लोग इस सड़क पर जल्द बस चलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, एआरटीओ ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कहा कि पंचायत के लोगों की मांग वास्तविक है। सोशल मीडिया के माध्यम से पहले भी देखा गया है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों ने कई लोगों को घायल किया है। एआरटीओ ने आश्वासन दिया है कि अगले एक-दो दिन में इस मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed