{"_id":"61aa603d72a40322b32e66a4","slug":"demand-udhampur-news-jmu249123898","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ किश्तवाड़ के निलंबन मामले की हो उच्चस्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ किश्तवाड़ के निलंबन मामले की हो उच्चस्तरीय जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। किश्तवाड़ के मुख्य शिक्षा अधिकारी रशपाल सिंह को सेवानिवृत्ति दिवस के मौके पर निलंबित किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए आंबेडकर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन उधमपुर ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
इस मामले को लेकर शुक्रवार को उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में संगठन के सदस्य गोविंद राम ने कहा कि निलंबित किया गया अधिकारी एक ईमानदार हैं। एक साजिश के तहत उनको शिकार बनाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अधिकारी ने शिक्षा विभाग में कार्यरत एक पूर्व मंत्री और एक प्रशासनिक अधिकारी के रिश्तेदार को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया था। जो काफी समय से घर के पास ही अटैच थे।
उन्होंने कहा कि संगठन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करता है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। अगर इस मामले की ठीक ढंग से जांच नहीं की जाती है तो संगठन इसके लिए सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगा।