फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand

बश्ट और चलयाड के लोगों ने उठाई पीएम आवास प्लस योजना का लाभ देने की मांग

विज्ञापन
Demand
उधमपुर/चिनैनी। विधानसभा क्षेत्र चिनैनी-घोरडी के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा ने ब्लॉक चिनैनी की बश्ट और चलयाड पंचायत का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बश्ट पंचायत के सरपंच सुरिंदर सिंह ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना का फायदा उनकी पंचायत के गरीब लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पंचायत के सभी गरीब लोगों के नाम ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उसके बावजूद योजना में उनका नाम नहीं आया। पिछले दिनों जब केंद्रीय मंत्रियों ने चिनैनी-घोरडी का दौरा किया था, तब भी क्षेत्रवासियों ने मंत्रियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जग्गा ने दोनों पंचायतों के सरपंचों, पंचों व लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह हर संभव प्रयास कर लोगों को उनका अधिकार दिलाएंगे। साथ ही उन्होंने उपायुक्त इंदु कंवल चिब व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि जल्द इन गरीब लोगों को उनका अधिकार दें, क्योंकि इनके घर टूटने की कगार पर हैं। अगर चार दिन के अंदर आरडीडी विभाग हरकत में नहीं आया, तो दोनों पंचायतों के लोगों के साथ मिलकर वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed