{"_id":"6859a911fbd37785e50de196","slug":"demand-of-cleaness-of-drain-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124526-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बरसात से पहले बंद पड़ी नालियों की सफाई कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बरसात से पहले बंद पड़ी नालियों की सफाई कराने की मांग
विज्ञापन
चिनैनी। बरसात से पहले बंद पड़ी नालियों की सफाई कराने की मांग स्थानीय लोगों ने सोमवार को उठाई। लोगों ने कहा कि बंद नालियों के कारण बरसात में पानी सड़कों पर बहता है, जिससे वहीं पानी कई लोगों के घरों में भी घुस जाता है।
स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, रोहित ने कहा कि चिनैनी दोमेल से कस्बे तथा सुद्धमहादेव सड़क तक बंद नालियों को खोला जाना चाहिए । नालियां बंद होने के कारण पानी सड़कों पर बहता रहता है और इससे एक तो सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं और दूसरा राहगीरों को पैदल चलने में भी परेशानियां पेश आती है ।
उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों बाद बरसात शुरू हो जाएगी और बरसात में बारिश का पानी सड़कों पर न बहे उसको लेकर संबंधित विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिए, बंद नालियों को जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए, जिससे बरसात का पानी नालियों के जरिए नालों तक पहुंच सके और सड़कों पर न बहे ।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है कि बंद नालियों के कारण सड़कों पर बहने वाला पानी लोगों के घरों में भी घुसा है । उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग उठाई है ।