फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Deepawali

धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

विज्ञापन
Deepawali
उधमपुर में आतिशबाजी कर दीवाली मनाते युवक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविकानगरी में वीरवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग रात तक जश्न में डूबे रहे। पटाखे और आतिशबाजी की ध्वनि दूर तक सुनाई देती रही। लोगों के घर और दुकानें दुल्हन की तरह सजी रहीं।
विज्ञापन

दीपावली की खरीदारी को लेकर सुबह से ही लोगों का शहर पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने दीपावली को लेकर जमकर खरीदारी की, और रात में धन की देवी लक्ष्मी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बच्चे व युवा आतिशबाजी में जुट गए। देर रात तक शहर और ग्रामीण इलाकों में आतिशबाजी होती रही। शहर में आसमान आसमानी तीर के साथ रंगा हुआ नजर आ रहा था।
विज्ञापन

-------
जाम से जूझते रहे लोग
शहर में बेतरतीब वाहनों के खड़े किए जाने और पार्किंग का समुचित प्रबंध न होने के कारण वीरवार को शहर के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दीपावली की खरीदारी से लौट रहे या घर से बाजार जा रहे लोगों को शहर के मेन बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, गोल मार्केट और मुखर्जी बाजार में जाम से जूझना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस भी तैनात थी, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि जवानों को भी जाम खुलवाने में दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सुरक्षा के हुए थे कड़े प्रबंध
दीपावली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। शहर में पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी तैनात थी। सभी चौक-चौराहों पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।

उधमपुर में आतिशबाजी कर दीवाली मनाते युवक

उधमपुर में आतिशबाजी कर दीवाली मनाते युवक- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में आतिशबाजी कर दीवाली मनाते बच्चे

उधमपुर में आतिशबाजी कर दीवाली मनाते बच्चे- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में दिवाली पर आतिशबाजी करते युवक

उधमपुर में दिवाली पर आतिशबाजी करते युवक- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में दिवाली पर आतिशबाजी करते युवक

उधमपुर में दिवाली पर आतिशबाजी करते युवक- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed