फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Deepawali

दीपावली की पूर्व संध्या पर देविकानगरी में खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
Deepawali
उधमपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को देविकानगरी का बाजार गुलजार रहा। हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इससे राजमार्ग सहित सभी मार्गों पर दिन भर जाम की स्थिति भी बनी रही। कोरोना संकट के बीच काम में तेजी आने से दुकानदार और व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

शहर में लगभग सभी दुकानों पर दिन भर खरीदारी चलती रही। मिठाइयों की ज्यादातर दुकानें खास तौर से सजाई गई थीं। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर ग्राहकों ने एलईडी, फ्रिज, मोबाइल फोन, वाशिंग मशीन, आदि उपकरण खरीदे। वहीं, लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए विशेष थालियों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

दोपहर होते ही बाजार में ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा। गोल मार्केट के बाजार खूब रौनक रही। शाम तक रामनगर चौक, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, लाल चौक, सैलां तालाब बाजार, आदि में दूर दूर से ग्राहक आते रहे। लोगों की भीड़ को देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे शहर में मेला लगा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दिन भर बनी रही जाम की स्थिति
दीपावली की खरीदारी के लिए हजारों लोग वाहन लेकर बाजार पहुंचे। इसके चलते सुबह से रात तक राष्ट्रीय राजमार्ग, धार रोड व अन्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में मजबूरन पुलिस को निजी वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।

-----
महंगाई के बावजूद होती रही खरीदारी
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बाजार में गिफ्ट आइटम, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कपड़े व अन्य सामान थोड़े महंगे थे। इसके बावजूद लोगों ने खरीदारी करने में कोई कमी नहीं रखी। लोग दाम की परवाह किए बिना सुबह से शाम तक खरीदारी में व्यस्त रहे।

उधमपुर शहर में दीपावली को लेकर मिठाई की दुकान में खरीदारी के लिए लगी भीड़

उधमपुर शहर में दीपावली को लेकर मिठाई की दुकान में खरीदारी के लिए लगी भीड़- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के बाजार में भीड़ बढ़ने पर कोर्ट रोड इलाके में लगा जाम

उधमपुर के बाजार में भीड़ बढ़ने पर कोर्ट रोड इलाके में लगा जाम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed