{"_id":"638cf32124a167371b3642af","slug":"death-udhampur-news-jmu273709361","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खाई में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खाई में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के कारचा इलाके में शनिवार रात को पैदल चल रहे युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। उपचार के लिए उसे पहले पीएचसी लांदर, फिर पीएचसी पंचैरी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इसी दौरान उसने दम तोड़ा। जब पुलिस को पता चला तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, और बाद में परिवार को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार सुरेंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कब्बी जिला रामबन पैदल पहाड़ के रास्ते से लांदर की तरफ जा रहा था। जब वह कारचा इलाके में पहुंचा तो संतुलन खो बैठा और करीब 60 फुट गहरी खाई में जा गिरा। साथ चल रहे परिवार के सदस्यों ने उसको बाहर निकाला और उपचार के लिए पीएचसी लांदर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे पीएचसी पंचैरी रेफर कर दिया।
देर रात को ही उसे पीएचसी पंचैरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचाया। रविवार सुबह औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।