फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Death due to corona in jammu kashmir

उधमपुर में कोरोना संक्रमण से नौ दिन में 13 की मौत

विज्ञापन
Death due to corona in jammu kashmir
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को दो लोगों की मौत हो गई है। बीते नौ दिनों में उधमपुर जिले में कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की जान चली गई है। इसी के साथ जिले में संक्रमण से मरने वाले लोगों की अब कुल संख्या 49 तक पहुंच गई है। मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भी जिले में 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

नवंबर महीना शुरू होने के साथ ही जिले में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। शुरूआत में लगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पर काबू कर लेगा, लेकिन हालात बेकाबू होते गए। 21 नवंबर से तो मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। पांच दिन लगातार संक्रमण से लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। रविवार को दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इनको उपचार के लिए जम्मू रेफर किया गया था, जहां इनकी मौत हुई है। बीते नौ दिनों में जिले में 13 लोग कोरोना संक्रमण के कारण जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को संक्रमित मिले 27 लोगों के संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैक करने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया है। इनकी जिला अस्पताल में कोरोना जांच भी की गई। रविवार को शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने करीब 500 लोगों के कोरोना टेस्ट करवा दिए थे। वहीं, रविवार को नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब भी रहे। जिले में अभी तक 3539 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3028 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 49 की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में 462 सक्रिय मामले हैं, जिसमें से 433 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किश्तवाड़ में 17 पॉजिटिव, 16 निगेटिव
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में रविवार को कोरोना के 17 नए मामले मिले, जबकि 16 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे। अभी तक जिले में 2478 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 2193 लोगों कोरोना को मात देने में सफल रहे, 16 ने संक्रमण की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया है। वहीं, जिले में कोरोना के 269 सक्रिय मामले हैं। रोजाना कोरोना टेस्ट होने से लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed