फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   death anniversary

विद्यार्थियों ने लिया डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
death anniversary
उधमपुर शहर में डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते प्रशासन के अधिकारी व शहरवासी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के जखैनी स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी 66वीं पुण्यतिथि मनाई गई। आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट व अन्य सहयोगी विभागों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब मुख्यातिथि थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत छात्रों सहित अन्य वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संविधान रचयिता डॉ. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। बाबा साहेब बचपन से ही मेधावी छात्र के रूप में परचम लहराते हुए मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर विदेशी धरती कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर के साथ ही पीएचडी, एलएलडी उपाधि हासिल की। वह एक अधिवक्ता के रूप में प्रोफेसर, शिक्षाविद, दार्शनिक, लेखक, समाजशास्त्री के साथ साथ पत्रकार एवं संपादक के रूप में चर्चित रहे। उन्होंने भारत सरकार के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री का भी कार्यभार संभाला। सरकार ने मरणोपरांत 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समाज कल्याण विभाग और एससी, एसटी एंड ओबीसी विभाग ने जागरूकता शिविर भी लगाए, जहां लोगों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर एससी, एसटी एंड ओबीसी विभाग के जिला प्रबंधक जोगिद्र पॉल, वार्ड 1 की पार्षद प्रीति खजूरिया, स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. चंद्र प्रकाश, रमा गुप्ता, राम पुरुषोत्तम शर्मा, सराज दीन, आदि उपस्थित रहे।

उधमपुर शहर में डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते प्रशासन के अधिकारी व शहरवासी

उधमपुर शहर में डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते प्रशासन के अधिकारी व शहरवासी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed