{"_id":"61dc773544254d1a121c6f2b","slug":"dead-udhampur-news-jmu251644290","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बस के अंदर से व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बस के अंदर से व्यक्ति का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के न्यू बस अड्डे पर सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बस में पड़ा मिला है। युवक बस में ही सह चालक था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे अजय कुमार पुत्र इंद्र कुमार निवासी दिहाड़ी रामनगर बस के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया। जब लोगों के कई बार आवाज लगाने पर भी वह नहीं उठा तो उसको जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। अजय की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। उनको यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। वह काफी समय से बस के सह चालक के रूप में काम कर रहा था, और रात को बस के अंदर ही सोया था।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और साथी चालकों व सह चालकों से पूछताछ शुरू कर दी। युवक के परिवार के सदस्यों को भी इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया, और शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।