{"_id":"58f26b6b4f1c1b1c11cf61fb","slug":"de-addiction-center-will-open-in-devika-nagari","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका नगरी में खुलेगा डी-एडिक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका नगरी में खुलेगा डी-एडिक्शन सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : getty images
नशे के जाल से मुक्ति के लिए देविका नगरी के युवाओं को अब दूसरे जम्मू या श्रीनगर अथवा दूसरे राज्य के डी-एडिक्शन सेंटर नहीं जाना पड़ेगा। बहुत जल्द देविका नगरी में डी-एडिक्शन सेंटर खुलेगा। इसके लिए उधमपुर पुलिस ने आपरेशन शुद्ध देवक शुरू किया है।
विज्ञापन
इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने के बाद डी-एडिक्शन सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। देविका नगरी के युवाओं को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए उधमपुर पुलिस ने विशेष तौर पर आपरेशन शुद्ध देवक लांच किया है। इसके तहत पहले चरण में पूरे जिले में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और अब डी एडिक्शन सेंटर खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
डी-एडिक्शन सेंटर जिला पुलिस लाइन में खोला जाएगा। इसमें ओपीडी, आईपीडी की सुविधा होगी। यहां मरीजों को दस बेड की सुविधा दी जाएगी। पुलिस इसकी शुरुआत ओपीडी से करेगी। बाद में आईपीडी की सुविधा दी जाएगी। इस सेंटर में नशे से मुक्ति दिलाने वाली दवाओं की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
मरीजों को उपचार की सुविधा निशुल्क होगी या फिर राशि के साथ दी जाएगी, इसके बारे में अभी तय नहीं किया गया है। बता दें कि जम्मू और श्रीनगर के बाद उधमपुर रियासत का तीसरा जिला होगा, जहां डी-एडिक्शन सेंटर की सुविधा होगी। जिले के उन लोगों को काफी सहूलियत होगी जो नशा छोड़ना चाहते हैं।