फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ddc election

खून व मजालता में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना होगा चुनौतीपूर्ण

विज्ञापन
ddc election
उधमपुर। मजालता व खून सीट पर वीरवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाना जिला प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी। पिछले कुछ दिनों से दो पार्टियों के बीच लगातार टकराव सामने आ रहा है और जहां तक की अब पुलिस स्टेशन में भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जिला चुनाव अधिकारी डा. पीयूष सिंगला ने हालात को देखते हुए खुद चुनाव की तैयारियों को जांचने और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। मजालता व खून में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पांचवें चरण में 10 दिसंबर को मजालता व खून सीट पर चुनाव होने हैं। खून की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसलिए भाजपा ने पूर्व विधायक आरएस पठानिया की पत्नी जूही मन्हास और पैंथर्स पाटी ने पूर्व विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह की पत्नी मंजू सिंह को मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार शुरू होने के साथ ही दोनो पार्टियों के बीच टकराव होना शुरू हो गया था। एक-दूसरे लगातार आरोप लगाए गए। तीन दिन पहले पैंथर्स पार्टी की उम्मीदवार मंजू सिंह ने एक व्यक्ति पर हाथापाई और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा ने आरोपी व्यक्ति की तरफ से जातिवाद के आधार पर बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया। दोनों पार्टियों ने मजालता पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। इस टकराव के बाद मजालता और खून में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाना चुनौती बन गया है। इसी को लेकर मंगलवार को डीसी डा. पीयूष सिंगला स्वयं मजालता व खून पहुंचे और तैयारियों को जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को पोलिंग पार्टियों के साथ विशेष तौर पर बीएसएफ के जवानों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed