फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DDC Chairman, DC, MLA, ADC, BDC practiced yoga sessions

Udhampur News: प्रशासनिक अधिकारियों ने किए योगासन प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें सीखी

Sun, 22 Jun 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
DDC Chairman, DC, MLA, ADC, BDC practiced yoga sessions
स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ सहित जिले के सभी उपमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बारिश के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। शनिवार को जिला स्तरीय योग अभ्यास स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने की गई। इसमें आयुष विभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के नेतृत्व में योग आसन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों की एक शृंखला के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।

जिला स्तर पर आयोजित विशेष सत्र में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चेयरमैन कर्नल (सेवानिवृत्त) महान सिंह, विधायक डॉ. भारत भूषण, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, डीडीसी मढ़ीन करण अत्री, डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा सहित बड़ी संख्या में छात्रों, अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और नागरिक ने मिलकर योग किए। कार्यक्रम स्थल पर सभी क्षेत्रों के लोगों की भारी भीड़ देखी गई। जो शनिवार सुबह-सुबह योग सत्र में भाग लेने के बारिश को झेलते हुए एकत्र हुए। डीसी ने स्वास्थ्य जीवन के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक योग को दैनिक अभ्यास के रूप में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने खराब मौसम की परवाह किए बिना योग सत्र में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक जीवन शैली में शामिल करने के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा ली।

बसोहली, बनी, बिलावर व हीरानगर उपमंडल में मनाया योग दिवस

बसोहली, बिलावर, हीरानगर और बनी सहित सभी उप-मंडलों पर भी उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बसोहली में विधायक दर्शन सिंह, एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, छात्रों और अधिकारियों के साथ योग सत्र में भाग लिया। वहीं, बिलावर में कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखी गई। इसमें प्रतिभागियों ने एक साथ विभिन्न योग आसन कर फिटनेस और आंतरिक संतुलन के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विधायक सतीश शर्मा, डीडीसी बिलावर बिक्रम सिंह, प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हीरानगर में, मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय विश्वविद्यालय हीरानगर में आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह और बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्ण योग सत्र में भाग लिया। जबकि बनी में विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह, एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में स्थानीय और प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों ने एक साथ योग कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed