फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dc news

दुकानदारों और सफाई कर्मचारियों के बीच बढ़ाएं जागरूकता : डीसी

Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
dc news
किश्तवाड़। स्वच्छ भारत मिशन की चल रही प्रगति की समीक्षा करने के लिए डीसी ने एक बहु-विभागीय बैठक बुलाई। बैठक के दौरान स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने और जिले भर में बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ नगर पालिका को शौचालयों की उचित कार्यक्षमता सुनिश्चित करने, स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने और सफाई कर्मचारियों के लिए रात की पाली लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर में दुकानदारों और सफाई कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सहायक आयुक्त विकास और खंड विकास अधिकारियों को जिले के सभी ब्लॉकों में शौचालयों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी ब्लॉकों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के कामकाज पर भी जोर दिया। बैठक में एसीडी फुलैल सिंह, ईओ नगर पालिका मिर्जा मुमताज इकबाल, बीडीओ किश्तवाड़ संजीव कोतवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed