फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DC Kishtwar Held meeting

Udhampur News: मॉडल पंचायतों का दौरा न करने वाले अधिकारियों की सूची की तलब

विज्ञापन
DC Kishtwar Held meeting
- किश्तवाड़ के उपायुक्त ने आदर्श पंचायतों के कार्यान्वयन का मूल्यांकन करने के लिए की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने जिले में आदर्श पंचायतों के कार्यान्वयन का मूल्यांकन करने के लिए मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने उन अधिकारियों की सूची पेश करने का निर्देश दिया गया, जिन्होंने मॉडल पंचायतों का दौरा नहीं किया।
इस पहल का उद्देश्य किश्तवाड़ जिले की 13 चिन्हित आदर्श पंचायतों में 140 प्रमुख विकासात्मक संकेतकों को शामिल करना है। डीसी ने पंचायतों को पॉलीथिन और नशे से मुक्त बनाने पर जोर दिया। इस दौरान सहायक विकास आयुक्त (एसीडी) केसर भवानी की ओर से प्रमुख संकेतकों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उपायुक्त ने पंचायतवार विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के प्रभावी और समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया। इसके अलावा बीडीओ को 13 आदर्श पंचायतों में से छूटी हुई पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत घर बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गांवों में पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना के लिए बीडीओ को भूमि चिन्हित करने के लिए कहा गया ताकि हाइड्रो पावर परियोजनाओं के सीएसआर से धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में स्वयं सहायता समूह, लाडली बेटी योजना, पौधरोपण अभियान, पारंपरिक जल निकायों का जीर्णोद्धार, जल निकायों की जियोटैगिंग, सघन वनरोपण, पीएमएवाई-जी, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलराइजेशन, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम , मत्स्य पालन, दुर्घटना दावे, नशा मुक्ति अभियान शिविर और आधार सीडिंग, छात्रवृत्ति, हस्तशिल्प, कारीगर, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और वित्तीय साक्षरता समेत सभी प्रमुख संकेतकों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने विकास योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय पदाधिकारियों की ओर से मॉडल पंचायतों का नियमित दौरा करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रगति में तेजी लाने के लिए सहयोग, नवाचार और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये मॉडल पंचायतें पूरे जिले के लिए बेंचमार्क के रूप में काम करें।

इसके अलावा उन्होंने मॉडल पंचायतों में विशेष रूप से महिलाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और युवाओं के बीच गहन जागरूकता अभियान शुरू करने पर जोर दिया। बैठक में पीओ आईसीडीएस ऋषि कुमार शर्मा, एसीडी कैसर भवानी, सीपीओ शाहनवाज बाली, एसीआर इदरीस लोन, बीडीओ, सीडीपीओ और अन्य प्रमुख अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed