फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dc Kishtwar Held Meeting

Udhampur News: उपायुक्त ने श्री मचैल माता यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
Dc Kishtwar Held Meeting
जिला उपायुक्त किश्तवाड़ के साथ मुलाकात करते प्रतिनि​धिमंडल के सदस्य। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने मंगलवार को श्री मचैल माता यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री मां चंडी सेवक संस्था के सदस्यों और लंगर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के एक मंडल ने उनसे कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।
इस दौरान सदस्यों ने जिला उपायुक्त को मचैल गांव की अपनी हालिया यात्रा के दौरान पेश आईं विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें पानी की कमी, शौचालयों की मरम्मत और नवीनीकरण की आवश्यकता, लंगरों के लिए अलग शौचालयों का प्रावधान और मरैल स्नान घाट के शौचालयों में पानी की रुकावटें आदि शामिल हैं। चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने पीएचई के कार्यकारी अभियंता को जलापूर्ति से संबंधित मुद्दों के समाधान को कहा। जिला स्तर के साथ-साथ गुलाबगढ़ तहसील स्तर पर पूरे दिन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने नियमित निगरानी और एक सुचारु यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारियां निर्धारित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम पाडर को नियमित आधार पर पीने के पानी, शौचालय, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं के काम की देखरेख करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने इस वर्ष विभिन्न स्थानों पर अधिक शौचालय और लंगर शेड का प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने विकसित किए जा रहे स्मार्ट वॉशरूम की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें मचैल भवन में 10 और गुलाबगढ़ से मचैल तक के मार्ग पर 12 शामिल हैं। उन्होंने श्री मचैल माता सेवक संस्था के प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एडीसी पवन कोतवाल , एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रविंदर कुमार, एक्सईएन पीएचई सुनील शर्मा, संस्था सदस्यों के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed