फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DC Held meeting

Udhampur News: विशेष प्रकोष्ठ करे सीसीटीवी फुटेज की निगरानी

Sat, 31 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 31 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
DC Held meeting
जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने की जलविद्युत परियोजनाओं के सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर किरू, क्वाड़ और पक्कल दुल सहित अन्य जलविद्युत परियोजनाओं के सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने पहले से स्थापित सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के लिए विशेष प्रकोष्ठ की स्थापना के निर्देश भी दिए।
विशेष प्रकोष्ठ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को देंगे। एएसपी ने उपायुक्त को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताकर परियोजना सुरक्षा के लिए पर्याप्त तैनाती का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि इन परिसंपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हितधारकों को परियोजना स्थलों के चारों ओर उचित बाड़ लगाने, सुरक्षा उपायों, निगरानी को बढ़ाने और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इन परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। बैठक में एडीसी पवन कोतवाल, एसीआर इदरीस लोन, एएसपी और जलविद्युत परियोजना प्राधिकरणों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed