फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   darsu bridge

Udhampur News: बीआरओ ने दरसू में 16 मीटर लंबा पुल किया जन समर्पित

विज्ञापन
darsu bridge
उधमपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मुख्यालय त्रिशक्ति कॉपर्स, सुखना, पश्चिम बंगाल से बीआरओ द्वारा निर्मित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वर्चुअल मोड पर उद्घाटन कर जनता को समर्पित किए। इनमें उधमपुर धार रोड पर 16 मीटर की लंबाई वाला दरसू पुल भी शामिल था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दरसू में इससे पहले 1960 में 6 मीटर का पुल बनाया गया था जिसकी मौजूदा समय में बुनियाद खत्म होने पर गृह विभाग द्वारा नए पुल का निर्माण 2023 में शुरू किया गया था। शनिवार को दरसू में विधायक आरएस पठानिया उद्घाटन सामरोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे। राजनाथ सिंह द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद विधायक ने ने पुल काे औपचारिक रूप से लोगों को समर्पित किया है। इस पर 3 करोड़ 75 लाख की राशि खर्च की गई है। पुल के निर्माण से धार रोड के रास्ते बाहरी राज्यों से कश्मीर घाटी व अन्य स्थानों पर जाने पर्यटकों को भी काफी लाभ मिलेगा। पुल के निर्माण से हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान होगी। सशस्त्र बलों, नागरिक वाहनों और उधमपुर, कठुआ और जम्मू जिलों के ऊपरी क्षेत्रों से यातायात संपर्क बेहतर हो पाएगा। इसके अलावा रोजगार और पर्यटन व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करके स्थानीय निवासियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed