फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dangal Organised

Udhampur News: रियासी के अनिल पहलवान ने यूपी के मंगल को हराकर जीता त्रिला दंगल

विज्ञापन
Dangal Organised
बड़ी माली की कुश्ती शुरू करवाते विद्यायक सुनील भारद्वाज और कमेटी के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर की पंचायत कगोट ए के गांव त्रिला में दुबे बिरादरी की ओर से बुधवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें रियासी के अनिल पहलवान ने बड़ी माली का मुकाबला जीत कर दंगल अपने नाम किया।
दुबे बिरादरी की ओर से 40 वर्षों से वार्षिक दंगल का आयोजन करवाया जाता है। इस वर्ष दंगल में एक लाख पंद्रह हजार की राशि के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। दंगल में पहलवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। दंगल को देखने के लिए काफी संख्या में नौजवानों के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल थे।
विज्ञापन

दंगल में विधायक सुनील भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दंगल में तीन कुश्ती के मुकाबले रोमांचित रहे। 15,000, 9,000 और 7,100 के मुकाबले थे। पहला बड़ी कुश्ती का मुकाबला रियासी के पहलवान अनिल और उत्तरप्रदेश के पहलवान मंगल के बीच हुआ। 10 मिनट तक चले इस मुकाबले में अनिल ने मंगल पहलवान को हराकर पहला बड़ा मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा कुश्ती का मुकाबला पहलवान मोहन सिंह बसंतगढ़ और उत्तरप्रदेश के पहलवान कपिल के बीच हुआ । इस मुकाबले को कपिल पहलवान ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला पहलवान सलमान उधमपुर और पहलवान ओम हरियाणा के बीच हुआ । मुकाबले को सलमान पहलवान ने जीत हासिल की।
इस अवसर पर दुबे बिरादरी के सदस्य ज्ञानचंद दुबे, रमेश दुबे,जीत कुमार, मोहनलाल, मुल्ख राज, रवि कुमार, विनोद कुमार करनैल सिंह, चैन सिंह अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed