फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dangal Organised

Udhampur News: कघोट में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए जौहर

विज्ञापन
Dangal Organised
। कघोट में आयोजित दंगल में शामिल विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रामनगर के कघोट में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें चिनैनी घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे।
अपने संबोधन में विधायक भारद्वाज ने कहा कि दंगल में स्थानीय लोगों को एक दूसरे के साथ मिलने का मौका भी मिलता है। दंगल मनोरंजन का जरिया भी है। इससे हमारे युवाओं को फिटनेस को लेकर भी प्रोत्साहन मिलता है। वहीं, विधायक मनकोटिया ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान में हमारे युवा नशे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि पड़ोसी देश हमारे युवाओं को नशे की लत लगाकर उन्हें और हमारे देश को कमजोर करना चाहता है लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए दंगल जैसे कार्यक्रमों से हम अपने युवाओं को नशे के जाल से बचा सकते हैं। उन्होंने मैराथन भी करवाई हैं और लगातार आगे भी नशे के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। इस दौरान जिला विकास परिषद (डीडीसी) घोरड़ी के सदस्य राकेश कुमार और बीडीसी बसंतगढ़ केवल परिहार सम्मानित अतिथि के रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed