फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

बाबा जित्तो नाटक देख कर नम हुई दिल्ली के लोगों की आंखें

विज्ञापन
cultural
उधमपुर। आईजीएनसीए सभागार दिल्ली में नव स्थापित डोगरा समाज ट्रस्ट दिल्ली की ओर से आयोजित डोगरी सांस्कृतिक पर्व में बाबा जित्तो नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके उधमपुर के कलाकारों ने मंचित किया। डोगरी लोकनायक बाबा जित्तो की मार्मिक जावन गाथा पर आधारित इस नाटक को नेहरू युवा केंद्र पलतयाड़ (उधमपुर) के कलाकारों ने शानदार अभिनय से जीवंत कर दिया, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शाम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों डॉ. कर्ण सिंह, पूनम जम्वाल और डॉ. टीडी डोगरा के स्वागत से हुई। आयोजकों ने बताया कि नाटक बाबा जित्तो को पद्मश्री रामनाथ शास्त्री ने लिखा है, सुदेश सुल्तानपुरी ने निर्देशित किया और रवि कुमार द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इसमें दिखाया गया कि किस तरह बाबा जित्तो के साथ उनके सगे संबंधी जुल्म करते हैं और उसके बाद बाबा बेटी गौरी के साथ घर-गांव छोड़कर किसी दूसरे गांव में चले जाते हैं। लेकिन वहां भी वहां का जागीरदार मेहता वीर सिंह उनके साथ बेईमानी करता है। इस बेईमानी को न सहते हुए सच्चाई और ईमानदारी की खातिर बाबा गेहूं के ढेर पर चढ़कर अपने आप को कटार मार कर प्राण त्याग देते हैं। जब उनकी बेटी गौरी यह बात सुनती है तो वह सदमा बर्दाश्त न करते हुए बावा की जलती हुई चिता में कूदकर अपने प्राण त्याग देती हैं। नाटक में अरुण, विजय, मनोहर, राहुल, रोहित, साहिल, विनय, शितु, सर्वघ्या, सुमित, मीनाक्षी आदि ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मशहूर डोगरी व गजल गायक जितेंद्र सिंह जम्वाल व महेश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed