{"_id":"61fae7bc99cc8927c0464dd0","slug":"cultural-udhampur-news-jmu253064335","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर बाबा लाल दयाल के दरबार में लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर बाबा लाल दयाल के दरबार में लगाई हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बाबा लाल दयाल की 667वीं जयंती पर आदर्श कालोनी स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर में हवन का आयोजन का किया गया, जिसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हवन में पूर्णाहुति डाली। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
सुबह करीब आठ बजे मंदिर में आरती का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद नौ बजे हवन का आयोजन किया गया। इसके लिए दस से अधिक कुंड बनाए गए थे। करीब 12 बजे हवन में पूर्णाहुति डाली गई।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि देश भर में बाबा लाल दयाल की 667वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। बताया कि पहले जयंती का कार्यक्रम दो दिन का होता था। लेकिन कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए एक दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बार भंडारे का आयोजन भी नहीं किया गया। हवन के बाद श्रद्धालुओं को पैकेट में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन किया गया। हवन कर प्रार्थना की गई कि दुनिया को कोरोना संकट से राहत मिले और लोग पहले की तरह स्वस्थ रहें। बताया कि जब कोरोना से राहत मिलेगी, तो मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन कर गुरु को बुलाया जाएगा और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।