{"_id":"61c4d8c8a640ae79416aaeec","slug":"cultural-udhampur-news-jmu250447581","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों से भाईचारे का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों से भाईचारे का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर नगर के यूनियन चर्च में विशप डा. संतोष थॉमस की उपस्थिति में प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसके जरिये प्रभु यीशु के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित गीत गाए और सभी को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देकर उन्हें सच्चाई, शांति व प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं विशप डा. संतोष थॉमस ने सभी को क्रिश्चियन समुदाय की ओर से प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव तथा नव वर्ष की बधाई दी।
कहा कि यह पर्व सिर्फ किसी एक विशेष समुदाय का नहीं, बल्कि इसे पूरे विश्व भर में हर धर्म व वर्ग के लोग मिलकर मनाते हैं। क्योंकि यह खुशी का पर्व है, जो सभी को सच्चाई, शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यूनियन चर्च परिसर में भव्य समारोह आयोजित होगा और शनिवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का संदेश है कि दूसरों की भलाई करना, उनकी सहायता करना और उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलना।