फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

सत्संग से होता है पाप और अज्ञान का नाश--संत सुभाष शास्त्री

विज्ञापन
cultural
उधमपुर के रठियान क्षेत्र में संगत को कथा सुनाते कथावाचक संत सुभाष शास्त्री - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के साथ लगते रठियान पंचायत के खरूनी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथावाचक संत सुषाष शास्त्री ने संगत को सत्संग का महत्व समझाते हुए कहा कि सत्संग में आने से संत और भगवंत दोनों की प्राप्ति होती है। सत्संग से पाप और अज्ञान का नाश होता है। हृदय में भक्ति-ज्ञान का प्रकाश व निश्वित ही मनुष्य करा विकास एवं प्रभु चरणों में निवास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने विचारों में कहा कि जहां ज्ञान का अभाव है, वहां सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। अंत: संत (गुरु) के पास ज्ञान रूपी धन होने से सब कुछ है, लेकिन उस धन को अपने पुरूषार्थ आप प्राप्त करो। एक शिष्य (सेवक) का बस यही कर्तव्य है कि वह अपना मन संत (गुरु) को समर्पित कर, उनके श्री चरणों में लगा ले। अर्थात सत्संग करे, सेवा करे, साधना करे और सद्भाव रखते हुए सुमिरन करे, तभी सत्संग में आने का सही अर्थों में लाभ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सदा आपको यह बताते है कि जो देखता है वह सत्य है, अविनाशी है और जो दिखने वाला है वह नाशवान है, लेकिन रोजाना यह सुनने के बाद भी आप दिखने वाले वस्तु एवं पदार्थों की कामना ही करते रहते हो और केवल दुख को प्राप्त होते हो। उन्होंने कहा कि हम हर सत्संग में समझाते हैं कि हर दिखने वाली वस्तु का नाश अवश्यंभावी हैं, और सत्य (प्रभु) अविनाशी है। इसलिए अविनाशी के विषय में समझों और जानो और उसे गुरु के मार्ग दर्शन में पहचान कर प्राप्त कर लो। फिर किसी और चीज की अभिलाषा नहीं रहेगी। अंत में उन्होंने संगत से अनुरोध किया कि सत्संग में जरूर आएं, लेकिन घर-संसार का कामकाज प्रभावित न हो। और सत्संग में जो भी सत्य के विषय में सुने, उसपर आचरण अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed