{"_id":"602d599c8ebc3ee9584b17b1","slug":"cultural-udhampur-news-jmu229408847","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरानी के शहीद बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई थरमट बिरादरी ने मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरानी के शहीद बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई थरमट बिरादरी ने मेल
विज्ञापन
जिब। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सुंदरानी गांव में शहीद बाबा के मंदिर में बुधवार को थरमट बिरादरी की मेल धूमधाम से मनाई गई। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों बिरादरी सदस्यों ने हिस्सा लेकर बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने व सत्य का साथ देने का संदेश दिया।
मेल के सुबह सात बजे से बिरादरी के सदस्यों का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं, भंडारे की तैयारी मंगलवार शाम से शुरू कर दी गई थी। बिरादरी के सदस्य मंदिर में एकजुट होकर दूध के साथ प्रसाद तैयार किया गया और बाद में बाबा के मंदिर में चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में माथा टेकने का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। प्रसाद चढ़ाने के बाद जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा का गुणगान करने के साथ ही बिरादरी सदस्यों को अपने अंदर की बुराई खत्म करने का आह्वान किया।
बिरादरी के बुजुर्गों ने सदस्यों को अपने बच्चों को नशाखोरी से दूर रखने और उनपर हमेशा नजर बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही बिरादरी को मजबूत करने के लिए एकजुट रहने को कहा है। मेल में काफी संख्या में बिरादरी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके बाद भंडारा भक्तों के लिए खोल दिया गया, जो शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर मास्टर शाम लाल, हरि राम, ब्रह्मदत्त, केवल कुमार, जुगल किशोर, शंकर दास व अशोक कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।