फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

रठियान में श्रीमद्भागवत कथा में बही ज्ञान की गंगा

विज्ञापन
cultural
उधमपुर। संत मनुष्य का संग ही सभी के लिए कल्याण व हितकारी है। इसलिए सभी लोग उचित और संत व्यक्ति का ही अनुसरण करें। यह संदेश कथा वाचक सुभाष शास्त्री ने संगत को दिया।
विज्ञापन

रठियान में श्रीमद्भगवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने श्रद्धालुओं को समझाया कि संगति का मनुष्य के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जैसी मनुष्य की संगति होगी वैसा ही उसका आचरण होगा। इसी प्रकार जैसा बीज होगा, वैसा ही उसका फल होगा। संगति अच्छी हो अथवा बुरी उसका प्रभाव मनुष्य पर अवश्य पड़ता है। संत का संग सत्संगति है और असंत का संग कुसंगति। संत माने सज्जन पुरुष और असंत माने दुष्ट दुर्जन। संत का संग कल्याणकारी, शय हारी एंव फलदायी होता है। असंत का साथ अहितकारी, भयकारी व दुखदायक होता है।
विज्ञापन

सत्संगति मनुष्य में शुभगुणों का निरंतर विकास करती है। जब हम अच्छे लोगों व विचारों के संपर्क में रहते हैं, तो हमारे व्यक्तित्व में सदगुणों का समावेश अपने आप होने लगता है। संत के संग से असंत भी संत होने लगता है। जबकि कुसंगित वह खारा पानी है जो लोहे जैसी सशक्त धातु को भी गला देती है। सच्चे मित्र अपने साथी को कभी सच्ची राह से भटकने नहीं देते। अंत में सुभाष शास्त्री ने अनुरोध किया कि सत्य का संग तभी होगा, जब आप अहिंसक हो जाओगे, ईमानदार हो जाओगे, रिश्वत लेने देने से दूर रहोगे। भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना कर सच्चे मन से सत्संगी बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed