फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural programme

डोगरी भाषा संरक्षण में योगदान देने का किया आग्रह

विज्ञापन
cultural programme
उधमपुर: नेहरू युवा केंद्र द्वारा डोगरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए करवाई के कल्चरल प्रोग्राम. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नेहरू युवा केंद्र ने टाउन हॉल में जिला सूचना केंद्र के सहयोग से भाषा, कला और संस्कृति को बढ़ावा देना विषय पर एक डोगरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी खुशाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद सैयद खान मुख्यातिथि थे। जबकि, जिला सूचना अधिकारी राजिंदर कुमार डिगरा विशिष्ट अतिथि थे। इसमें विभिन्न युवा क्लबों और शैक्षणिक संस्थानों के लगभग दो सौ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे का मकसद युवाओं को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। प्रतिभागी टीमें जीडीसी बॉयज, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन, शिवालिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज), गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स), गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी और केसी गुरुकुल से संबंधित थीं। इसके अलावा भारतीय कला मंच और सिद्धि विनायक नृत्य अकादमी ने अतिथि प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और युवाओं से डोगरी भाषा संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही पहलों पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जिला खनिज अधिकारी सलाम दीन ने भी युवाओं को प्रेरित किया, और स्थानीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विजेता टीमों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता स्वतंत्र देव कोतवाल (उप मुख्य वार्डन, नागरिक सुरक्षा), नवदीप कौर (कैरियर काउंसलर) और राकेश शर्मा (सांस्कृतिक सहायक) ने निर्णायक के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed