फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural news

Udhampur News: मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं श्रद्धालु

विज्ञापन
cultural news
कटड़ा। धर्मनगरी में शारदीय नवरात्र पर आठवें नवरात्र पर शाम छह बजे तक करीब 26500 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। उधर, हेलिकॉप्टर, रोपवे व बैटरी कार सेवा लगातार जारी रही। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

देश विदेश से नवरात्र में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर चढ़ाई कर रहे हैं। नौ अक्तूबर को सातवीं नवरात्रि में 33500 श्रद्धालु भवन पहुंचे थे। इसी तरह वीरवार शाम छह बजे तक 26500 के करीब श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन


सातवें नवरात्र पर श्रीधर चौक पर हास्य व्यंग का आयोजन
कटड़ा। धर्मनगरी के मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक पर हास्य व्यंग्य व धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित लोग एक ओर जहां हंस-हंसकर लोटपोट हुए तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत धार्मिक कार्यक्रम देख मंत्रमुग्ध हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी विशेषपाल महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी, एसपी बिपिन चंद्रन, एसडीपीओ एसएचओ चमन गोरखा, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एडी पर्यटक विभाग अलका मिश्रा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष विमल इंदु, अंबरीश मगोतरा, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे आदि उपस्थित थे। हास्य कलाकार सत्य ऋषि, सुमित कुमार, प्रीतम, शुभम तांत्रिक, ईशान मंसोत्रा आदि ने समाज के कई विषयों पर कटाक्ष कर उपस्थित दर्शकों को लोटपोट कर दिया। दूसरी ओर विद्यार्थियों की प्रतियोगिता में न्यू शिशु विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी के साथ ही 3100 का नकद इनाम जीता तो वहीं दूसरे स्थान पर दुर्गा पब्लिक शिक्षा केंद्र रहा, जिसे ट्रॉफी के साथ 2100 रुपये इनाम दिया गया। तीसरे स्थान पर भारतीय विद्या मंदिर के विद्यार्थी रहे उन्हें ट्रॉफी और 1100 इनाम के तौर पर दिए गए। इस मौके पर हास्य व्यंग्य व धार्मिक प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि कमेटी बीते 16 साल से निरंतर आयोजन करती आ रही है।

प्रभात फेरी भी निकाली
धर्मनगरी में जेएंडके एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी ने मां महागौरी के आठवें नवरात्र के शुभ अवसर पर कटड़ा में भक्तिमय प्रभात फेरी निकाली। मुख्य अतिथि शिव कुमार शर्मा ने प्रभात फेरी को बस स्टैंड कटड़ा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंबा किड्स स्कूल और नितिका डोगरा के बच्चों ने झांकियों में अपनी भागीदारी से आकर्षण पैदा किया। इसका बाणगंगा दर्शनी ड्योडी में सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार और उनकी टीम ने स्वागत किया। प्रदीप गोस्वामी ने प्रतिभागियों का अभिवादन किया और सद्भावना के संकेत के रूप में उन्हें चाय और जलपान परोसा।


आध्यात्मिक केंद्र में मां वैष्णो देवी की कहानी का मंचन
धर्मनगरी में शारदीय नवरात्रों पर श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में नटरंग की ओर से माता की कहानी नाटक का मंचन किया गया। इसको स्थानीय नागरिकों के साथ ही देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आ रहे हैं। इसमें दिखाया गया कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश की दिव्य शक्तियों से मां वैष्णो देवी की उत्पत्ति हुई। किस तरह से मां वैष्णो देवी ने राक्षसों का संघार किया और कैसे मां वैष्णो देवी त्रिकूट पर्वत में तीन शक्तियों मां लक्ष्मी मां सरस्वती मां काली के रूप में विद्यमान हुईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed