{"_id":"6714460de8ee2c4b070c0f44","slug":"cultural-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-116498-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाजार गुलजार, जाम से दुश्वारियां भी बेशुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाजार गुलजार, जाम से दुश्वारियां भी बेशुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। करवाचौथ व्रत पर शहर के मुख्य बाजार मुखर्जी चौक सहित अन्य बाजारों में उमड़ी भीड़ ने नगर परिषद और पुलिस के समन्वय की पोल खोल दी। दोनों विभागों में समन्वय न होने से बाजारों में सुबह से देर शाम तक बार-बार जाम लगता रहा। जाम से बचने के लिए एक दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने मुखर्जी बाजार में चौपहिया वाहनों के जाने पर रोक लगाई थी। इससे हुआ ये कि मुखर्जी बाजार आने वाले लोगों ने अपने वाहन गोल मार्केट में सड़क पर पार्क कर दिए जिससे जाम लग गया। परिषद ने भी त्यौहारी सीजन में अस्थायी पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं किया। परिषद का तर्क है कि हमारे पास अस्थायी पार्किंग के लिए स्थान ही नहीं है। जाम न लगे इसके लिए व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस को करनी है।
बाजार गुलजार, लेकिन परेशानियां भी बेशुमार
करवाचौथ की खरीदारी के लिए सुबह से ही शहर के बाजार गुलजार नजर आए। लोगों के दोपहिया वाहन बाजार में लाने से चलने की जगह तक नहीं रही। इससे खरीदारी करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानों के आगे सामान सजाने के चलते स्थिति और विकराल हो गई। लंबी गली सहित गोल मार्केट और मुखर्जी बाजार, धार रोड पर भी सड़क किनारे मेहंदी लगाने को लेकर महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं को घंटों इतजार भी करना पड़ा।
खूब बिके फेनी व कतलम्मे
करवाचौथ व्रत को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ फेनी और कतलम्मे बेचने वालों के पास रही। सरगी के लिए महिलाओं ने फेनी व कतलम्मे की खूब खरीदारी की। दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की हलवाई की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
कारोबारियों के चेहरे खिले
करवाचौथ की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। कपड़ा, मनियारी की दुकानों और ब्यूटी पार्लर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि करवाचौथ की पूर्व संध्या पर लगभग 50 लाख रुपये का व्यापार हुआ है। त्यौहार अच्छा रहने पर सभी दुकानदार खुश हैं।
.........................................
करवाचौथ से एक दिन पहले बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया था ताकि जाम या फिर किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न हो। त्यौहार के चलते बाजार और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर पह्लाद शर्मा
.....................................
शहर में दो स्थान पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम चल रहा है। 2025 तक इनका निर्माण पूरा करने की डेडलाइन है। त्यौहार में पार्किंग के लिए अस्थायी पार्किंग का बंदोवस्त परिषद नहीं कर सकती क्योंकि इसके लिए जगह ही नहीं है। जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी है न कि परिषद की। -विशाल सडोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
फोटो सहित