फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural news

Udhampur News: रात को मनाया गया नव वर्ष, देर रात तक नाचते रहे स्थानीय लोग

विज्ञापन
cultural news
सुवह भूमिका मंदिर में कन्या पूजन करते हड़ातल पर बैठे लोग। - फोटो : सुवह भूमिका मंदिर में कन्या पूजन करते हड़ातल पर बैठे लोग।
कटड़ा। श्री माता वैष्णो संघर्ष समिति की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जैसे ही बैठक समाप्त हुई लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के सदस्यों ने एलान कर दिया कि नव वर्ष के आगमन के पहले दिन ही सरकार की ओर से अच्छा तोहफा मिला है। करीब रात 2:30 बजे तक लोग सड़कों पर ही जश्न मनाते रहे। नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को ही मुख्य बाजार खुल गए और श्रद्धालु फिर एक बार फिर बाजार में घूमते नजर आए। कुछ श्रद्धालुओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रात को वे बहुत परेशान थे लेकिन मां भगवती ने नए साल का तोहफा कटड़ा के लोगों को भी दिया और हमें भी। दुकानें भी खुल गई हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से कटड़ा में ताराकोट मार्ग पर रोपवे परियोजना के खिलाफ बीते सप्ताह भर धर्मनगरी कटड़ा व भवन मार्ग पर दुकानें बंद थीं। अब हड़ताल समाप्त हो गई है। इसको लेकर एक ओर जहां कटड़ा फिर गुलजार हो गया है तो वहीं दूसरी ओर सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी खुल गए हैं। इसको लेकर देश वर्ष से हजारों की संख्या में मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। वहीं नव वर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान भवन मार्ग पर सभी तरह की सुविधाए प्राप्त हुईं। इनमें घोड़ा पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाए प्रमुख हैं। इसका मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। नव वर्ष के प्रथम दिन श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करने के बाद कटड़ा के बाजारों में प्रसाद के रूप में खरीदारी करते नजर आए। इसके चलते कटड़ा का मुख्य बाजार सहित आसपास श्रद्धालुओं से पूरी तरह से गुलजार हो गए। वहीं कटड़ा में यातायात भी पूरी तरह से सुचारू हो गया, जिनमें मुख्तया तिपहिया वाहन तथा टैक्सी आदि शामिल हैं, जो हड़ताल में पूरी तरह से शामिल थीं। वहीं बंद व हड़ताल समाप्त होने से कटड़ा के व्यापारी वर्ग ने भी राहत की सांस ली है। नव वर्ष के प्रथम दिन बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed