{"_id":"613fa0fb8ebc3ef1473065ae","slug":"cultural-and-parliamentary-union-minister-in-udhampur-from-tomorrow-udhampur-news-jmu243576725","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक एवं संसदीय केंद्रीय मंत्री कल उधमपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक एवं संसदीय केंद्रीय मंत्री कल उधमपुर में
विज्ञापन
उधमपुर। जन संपर्क अभियान के तहत बुधवार को उधमपुर पहुंच रहे सांस्कृतिक व संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का सबसे पहला कार्यक्रम पंचैरी में आयोजित होगा और इसके बाद वह दो दिन तक उधमपुर में रह कर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह साइकिल रैली को रवाना करेंगे और शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के अधिकारियों के साथ कई विषयों पर वार्तालाप करेंगे। इसको लेकर पंचैरी में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
लोगों की समस्याओं को सुनने और विकास कार्यों को तेज करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश में पहुंचना शुरू हो गया है। 10 सितंबर को कृषि मंत्री के उधमपुर पहुंचने की योजना थी, लेकिन दौरे को स्थगित कर दिया गया। लेकिन अब बुधवार से इस अभियान की शुरूआत केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर सवा 12 बजे उधमपुर पहुंचेंगे और 12.25 पर पंचैरी के लिए रवाना होंगे। डेढ़ बजे सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कई विकास कार्याें का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास रखेंगे। पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों, यूथ क्लब, पानी समीति और संस्थाआें के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे क्रिमची का दौरा करेंगे। साढ़े पांच बजे स्वतंत्रता सेनानियों और शाम सात बजे एएसआई के इंचार्ज और आईजीएनसीए के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
16 सितंबर वीरवार को सुबह दस बजे उधमपुर से साइकिल रैली को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। दोपहर 12 बजे वह साइकिल रैली के आर्मी पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर सवा 12 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रोबेशनर पुलिस अधिकारियों के साथ वार्तालाप करेंगे। दोपहर दो बजे उधमपुर शहर में विभिन्न शिष्टमंडल के साथ मुलाकात कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद वह जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।