{"_id":"584321f24f1c1b0c1ede978b","slug":"villagers-protest1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल, टनल बना रही कंपनियों पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल, टनल बना रही कंपनियों पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/ रियासी
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर-श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना पर टनल, पुल व अन्य काम करने आई प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ कौडी जुड्डा डुग्गा कुलाली के ग्रामीणों द्वारा शनिवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने कंपनियों पर निर्माण कार्यों के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया। डुग्गा में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बताया कि रेल लिंक परियोजना के तहत क्षेत्र में टनल व पुलों को बनाने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
संपर्क मार्गों को भी बनाया जा रहा है, लेकिन इनसे निकलने वाला मलबा डंपिंग यार्डों में फेंकने के बजाय ग्रामीणों की उपजाऊ जमीनों में जाने से खेत खराब हो रहे हैं। पानी की कूलों तथा धराटों को भी नुकसान हुआ है। कई प्राकृतिक जलस्रोत भी सूख गए हैं। ग्रामीण कपूर सिंह, मोहम्मद इबरार, अमर सिंह, शब्बीर अहमद ने बताया कि ग्रामीणों को परियोजना का फायदा मिलना तो दूर, उनको अपनी पुश्तैनी जमीनों से भी हाथ धोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई लोगों के तो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस प्रकार से मलबे को फेंका गया है, यदि इस दौरान कुछ दिनों के लिए लगातार जोरदार बारिश हो जाए तो तो क्षेत्र में भारी तबाही मच सकती है। इससे लोगों की रही सही जमीनें व मकान जमींदोज हो सकते हैं। रेल अथारिटी द्वारा लोगों की समस्यायों को हल करने काो कार्यवाही नहीं की जा रही है। कभी-कभार कोई अधिकारी मौके पर आते हैं, लेकिन मात्र आश्वासन देकर चले जाते हैं।
विज्ञापन