{"_id":"58b32d8f4f1c1bbd56831222","slug":"two-people-were-killed-by-jumping-into-chenab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब में कूदकर दो लोगों ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिनाब में कूदकर दो लोगों ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, डोडा
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
चिनाब में रेस्क्यू आपरेशन करता दल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हेडक्वार्टर से करीब पांच किमी दूर चिनाब नदी में दो दिन में महिला व युवक ने जान दे दी। पुल डोडा में गनपत पुल से इन लोगों ने छलांग लगाई। महिला का शव बरामद नहीं किया गया है और युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक अपने पिता के स्थान पर फारेस्ट गार्ड के तौर पर तैनात था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर एक बजे पुल डोडा में दरिया चिनाब में कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया। दोपहर के समय मंजीत सिंह (28) पुत्र जगजीत सिंह निवासी मोहल्ला डोडा अचानक पुल डोडा पहुंचा। चिनाब दरिया में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुल डोडा के दोनों तरफ पुलिस चौकी स्थापित होने के कारण हादसे की जानकारी तुरंत मिली। पुलिस ने रेस्क्यू टीम के सहयोग से मंजीत को नदी से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद मंजीत ने दम तोड़ दिया। मंजीत सिंह के शव का पोस्ट मार्टम करके घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार दोपहर दो बजे के करीब भी एक महिला रेखा देवी (35) पुत्री हरी लाल निवासी मरखंडा शिव डोडा ने भी चिनाब में कूदकर जान दे दी। टीम उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल महिला का पता नहीं चल पाया है। चिनाब के साथ जुड़े संभाग के सभी थाना क्षेत्रों को भी सूचित कर दिया गया है।