फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two people were killed by jumping into Chenab

चिनाब में कूदकर दो लोगों ने दी जान

Mon, 27 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डोडा
अमर उजाला ब्यूरो, डोडा Updated Mon, 27 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two people were killed by jumping into Chenab
चिनाब में रेस्‍क्यू आपरेशन करता दल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला हेडक्वार्टर से करीब पांच किमी दूर चिनाब नदी में दो दिन में महिला व युवक ने जान दे दी। पुल डोडा में गनपत पुल से इन लोगों ने छलांग लगाई। महिला का शव बरामद नहीं किया गया है और युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक अपने पिता के स्थान पर फारेस्ट गार्ड के तौर पर तैनात था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर एक बजे पुल डोडा में दरिया चिनाब में कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया। दोपहर के समय मंजीत सिंह (28) पुत्र जगजीत सिंह निवासी मोहल्ला डोडा अचानक पुल डोडा पहुंचा। चिनाब दरिया में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


पुल डोडा के दोनों तरफ पुलिस चौकी स्थापित होने के कारण हादसे की जानकारी तुरंत मिली। पुलिस ने रेस्‍क्यू टीम के सहयोग से मंजीत को नदी से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद मंजीत ने दम तोड़ दिया। मंजीत सिंह के शव का पोस्ट मार्टम करके घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व शनिवार दोपहर दो बजे के करीब भी एक महिला रेखा देवी (35) पुत्री हरी लाल निवासी मरखंडा शिव डोडा ने भी चिनाब में कूदकर जान दे दी। टीम उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल महिला का पता नहीं चल पाया है। चिनाब के साथ जुड़े संभाग के सभी थाना क्षेत्रों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed