{"_id":"579126a94f1c1b3e12c4ba80","slug":"two-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मामा-भांजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से मामा-भांजी की मौत
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर स्थित कालरा कालेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में एक स्कूटी के आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति और उसकी भांजी तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे में उनके परिवार की ही एक अन्य लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
वीरवार शाम पांच बजे के करीब स्कूटी पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग उधमपुर से वापर घर की ओर जा रहे थे। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर स्थित कालरा कालेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने व्यक्ति को मृत लाया घोषित कर दिया। घायल लड़की का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान योगेंद्र कुमार (35) पुत्र कृष्णलाल, उनकी भांजी पलक पुत्री मोहेंद्र कुमार, जबकि घायल लड़की की पहचान प्रशोतमा पुत्री कष्णलाल तीनों निवासी बरेडियां बट्टल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में मारे गए व्यक्ति व बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। जिला अस्पताल में मृत भाई के शव को देख उसकी बहन का रो-रो कर बुरा हाल था। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं।
वह रोते-रोते बार-बार भाई के शव को हिलाकर उसे पानी पीने के लिए कह रही थी। लाख समझाने पर भी वह यकीन नहीं कर पा रही थी कि जिस भाई को वह पानी पीने के लिए कह रही है, अब वह लौट कर नहीं आएगा।