फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Turmoil on the woman's death

महिला की मौत पर मचा बवाल

Tue, 25 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Tue, 25 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Turmoil on the woman's death
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

डाक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने सोमवार की देर रात को कटड़ा कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में जमकर बवाल मचाया। अस्पताल का घेराव करते हुए प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की। देर रात को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि, बीएमओ ने महिला

विज्ञापन

का सही उपचार करने का दावा किया है।

दरअसल, चिंतामणि कटड़ा निवासी स्वर्णा देवी (65) पत्नी तेजपाल को उनके परिवार के लोगों ने सोमवार की शाम साढे़ छह बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला को पेट में दर्द था। महिला के बेटों करतार सिंह और शामलाल ने बताया कि अस्पताल के डाक्टर ने दो इंजेक्शन लगाए। बताया गया कि उन्हें गैस की दिक्कत है। रात आठ बजे स्वर्णा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


साढ़े आठ बजे परिवार के लोग स्वर्णा को फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार वालों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने डाक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया है। देखते ही देखते प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो गए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में कुछ तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में कई ऐसे लोग भी शामिल हो गए, जिन्होंने भी अपने परिवार के सदस्यों का अस्पताल में सही से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और तनाव बढ़ने की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी, एएसपी और डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन प्रदर्शनकारी शांत नहीं हो रहे थे।


उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि मामला दर्ज कर इसकी जांच कराई जानी चाहिए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस ने देर रात को मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed