{"_id":"58446afd4f1c1bb54fa86768","slug":"truck-fall-down-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 फुट गहरे नाले में गिरा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 फुट गहरे नाले में गिरा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/ रामबन
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक करीब 200 फुट गहरे नाले में गिर गया। इस हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक रामसू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था। नाचला नाला इलाके में चालक का ध्यान बंटने से ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरे नाले में जा गिरा। इस हादसे में रमनदीप सिंह, निवासी जगरांव लुधियाना, पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में ट्रक के चालक राजिंदर सिंह और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और रामसू पीएचसी में ले गए। वहां चिकित्सकों ने रमनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। साथ ही दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया। रामसू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।