फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tribute to the martyrs on infantri Day

इनफैंटरी दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 28 Oct 2015 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर Updated Wed, 28 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs on infantri Day
उत्तरी कमान में भारतीय सेना ने 68वां इनफैंटरी दिवस मनाया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उत्तरी कमान के कमांडर जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने ध्रुव शहीदी स्मारक में इनफैंटरी यूनिट को बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में जनरल हुड्डा ने कहा कि इनफैंटरी यूनिट देश की सीमाओं और अंदरूनी सुरक्षा के लिए बेहतर काम कर रही है। इस यूनिट की स्थापना 27 अक्तूबर 1947 को हुई थी।
विज्ञापन


तब पहली बटालियन सिख रेजीमेंट को दिल्ली से श्रीनगर पहुंचाया गया था। पाक सैनिकों के साथ कबायलियों ने श्रीनगर में हमला कर दिया था।

इन कबालियों को खदेड़ने के लिए ही प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और महाराज हरि सिंह के बीच विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए और दूसरे ही दिन रेजीमेंट श्रीनगर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र भारत में पहली बार घुसपैठ के खिलाफ सेना की कार्रवाई की गई थी। इसे युद्ध की महारानी भी कहा जाता है। पहली बार आपरेशन गुलमर्ग शुरू किया गया था। पुंछ में भी 20 अक्तूबर को पाक सेना ने घुसपैठ की थी।

इसके बाद 22 अक्तूबर 1947 को पांच हजार के करीब कबायलियों ने घाटी में घुसपैठ की। उसी की याद में हर साल इनफैंटरी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed