{"_id":"580bbc7a4f1c1b453d70457c","slug":"three-people-were-injured-in-the-ditch-tanker-spilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर खाई में गिरा तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर खाई में गिरा तीन लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार की देर रात को एक टैंकर के गहरी खाई में गिर जाने से टैंकर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चिनैनी के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को हाईवे से जा रहा एक टैंकर जब मोटरशेड के पास पहुंचा तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया, जिससे टैंकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत गाड़ी से निकाला गया, जिन्हें तुरंत चिनैनी के अस्पताल ले जाया गया, घायलों का उपचार कर उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं पुल मादा के पास भी एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों में रंजीत सिंह (25) निवासी उधमपुर, अजय कुमार (20) निवासी उधमपुर, नरेश कुमार (18) निवासी उधमपुर शामिल हैं। घायलों की स्थिति अस्पताल में खतरे से बाहर है।
विज्ञापन