फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three passengers killed in road accident

सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत

Fri, 28 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़ Updated Fri, 28 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three passengers killed in road accident
किश्तवाड़ में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मंत्री सुनील कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सरथल से लौट कर वीरवार की देर शाम को टागूद गांव जाते समय यात्रियों से भरी एक बस शहर से करीब 10 किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पैराफिट से टकरा कर चिनाब की तरफ लटक गई। इस दौरान बस की छत पर बैठे तीन यात्री चिनाब में गिर गए, जिनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


संयोग से बस नीचे नहीं गिरी, जिससे अंदर बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बच गए। समाचार लिखे जाने तक चिनाब में और यात्रियों के गिरने की आशंका पर तलाशी चल रही थी। बस (जेके17-3057) चालक से अनियंत्रित होकर चिनाब की तरफ बढ़ गई। अगला दोनों टायर सड़क से नीचे उतर भी गए। तभी भीषण हादसे को भांपते हुए बस की छत पर सवार पांच लोगों में से दो ने छलांग मार दी, परंतु अन्य तीनों आगे से नीचे चिनाब नदी की तरफ गिर गए।
विज्ञापन


करीब 100 फुट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौके पर ही मोत हो गई। हादसे की सूचना पाते ही आसपास के और बस के अंदर सवार लोगों ने बचाव अभियान चलाया। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, परंतु छत की सभी सवारियां लापता हो गईं। बाद में तलाशी अभियान चलाने पर तीन शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान अश्विनी कुमार, संजय कुमार और धीरज कुमार के रूप में की गई। तीनों टागूद इलाके के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान और एसएसपी संदीप वजीर मौके पर पहुंचे। बाद में मंत्री सुनील शुर्मा भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का जायजा लिया। जो यात्री बस में सवार थे, उनको घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस दुर्घटना से पूरे शहर व टागूद इलाके में हलचल तेज हो गई। भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कई अस्पताल भी पहुंच गए। प्रशासन ने डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को अलर्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed