{"_id":"56f050404f1c1b001cf14d57","slug":"three-injured-in-road-accidents-two-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन घायल, दो जम्मू रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन घायल, दो जम्मू रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी/कटड़ा
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी जिले के दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो युवकों को गंभीर हालत में जम्मू रेफर करना पड़ा। माहौर क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को एक बाइक सवार ने सड़क के किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल मोहम्मद अमीन निवासी गंझोली चसाना को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। पुलिस ने बाइक (जेके02ऐएम-0724) को कब्जे में लेकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कटड़ा से पांच किलोमीटर दूर अगार जितो के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र में इलाज देकर जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे में अंकुश शर्मा (23) निवासी पड़ानू उधमपुर और विशाल कुमार (27) निवासी सेरवर्ड कटड़ा घायल हुए। दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन