{"_id":"5817a0fb4f1c1bac31436030","slug":"three-including-woman-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर/रामनगर
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात और सोमवार को हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा दिवाली की रात नौ बजे के करीब धार रोड पर हुआ।
विज्ञापन
मोटर साइकिल (नंबर जेके14बी-8665) पर सवार होकर जगानू निवासी अमनदीप (20) पुत्र सुभाष चंद्र अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह बुरी तरह से लहू-लुहान हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने अमनदीप को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। सोमवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा भी रविवार को ही रैंबल थाना क्षेत्र में पड़ते फ्लाटा क्षेत्र में हुआ। यहां एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक जम्मू से उधमपुर की ओर आ रहे थे। फ्लाटा के बाद मोटरसाइकिल फिसल जाने के कारण उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया। सोमवार की सुबह दोनों युवकों को सरकारी मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान कमल शर्मा (20) पुत्र मगर चंद निवासी शिवखोड़ी, पवन कुमार (25) पुत्र जीत राम निवासी घोरड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीसरा हादसा सोमवार की शाम चार बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फ्लाटा क्षेत्र में हुआ। जम्मू से उधमपुर की ओर आ रही मोटरसाइकिल (जेके02बीएन-1142) पर सवार मां-बेटा जैसे ही फ्लाटा के पास पहुंचे तो अचानक महिला मोटरसाइकल से गिर गई। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। मृतक महिला रीता देवी (42) पत्नी चंद्र प्रकाश जम्मू की रहने वाली थी। पुलिस ने तीनों हादसों में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं किरची से अपने घर लाटी लौटते समय मो. सलीम की आल्टो कार (जेके14डी-5916) असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मो. सलीम की मौत हो गई। जबकि उसके साथ कार में सवार आतिश कुमार निवासी पंचोट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।