{"_id":"588e3f274f1c1b8a17e803f6","slug":"thief-caught-through-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चुराने वाले को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चुराने वाले को लोगों ने दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले गोल मार्केट स्थित एक मोबाइल की दुकान पर चोरी करने वाले व्यक्ति को लोगों ने धर दबोचा। व्यक्ति को गोल मार्केट में लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। उसके बाद लोगों ने मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। व्यक्ति से पुलिस ने चोरी किया हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी देते हुए मोबाइल फोन की दुकान के मालिक राकेश गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे के करीब उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया कि जिस व्यक्ति ने उनकी दुकान से मोबाइल फोन चोरी किया है, वह गोल मार्केट में एक दुकान के बाहर खड़ा है। इतनी जानकारी मिलते ही वह उस दुकान के बाहर पहुंच गए, जहां पर मोबाइल चोरी करने वाला व्यक्ति खड़ा था।
विज्ञापन
पूछताछ करने और लोगों के आक्रोश को देखते हुए उसने चोरी किया मोबाइल दिखाया। उसके बाद लोगों ने उस व्यक्ति की जमकर धुनाई भी की। बाद में लोगों की भीड़ मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। पकड़ा गया व्यक्ति बिशन दास मजालता का रहने वाला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक गोल मार्केट स्थित एक मोबाइल की दुकान पर चोरी करने की सारी घटना दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई थी। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण अधिकतर लोगों तक इस घटना की जानकारी पहुंच गई थी। इसके चलते लोगों ने मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को दबोच लिया।