{"_id":"58bc6dff4f1c1b046ae7f044","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के जंद्रेडी गांव में सुबह एक युवक राकेश कुमार की रहस्यमय परिस्थितियों मौत हो गई। युवक का शव गांव के नजदीक नाले में पाया गया। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार सुबह पांच बजे अपने घर से बाहर गया था। काफी समय तक वह घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करने के बाद राकेश को अपनी ही जमीन से निकल रहे नाले के बीच में देखा। सुबह घर से वह काम के लिए निकला। नाले को पार करके की वह काम के लिए रोज घर से निकलता था। घरवालों ने रामनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को उप जिला अस्पताल लाया। राकेश कुमार की मौत किस कारण से हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन