फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The death of the young man fell into a ditch

खाई में गिरने से युवक की मौत

Fri, 29 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Fri, 29 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man fell into a ditch
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।

तहसील माहौर के अंतर्गत पड़ने वाले लार देवल के लिए बनाये जा रहे सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में काम करने वाले एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान मो. जुबैर पुत्र बशीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहम्मद जुबैर लार से देवल के लिए बनाये जा रहे सड़क मार्ग पर लगाई गई मशीन को चलाने वाले ड्राइवर के साथ हेल्पर के तौर पर काम करता था। वीरवार की सुबह भी वह नियमित रूप से अपने काम पर पहुंचा। मलबे हटाने के दौरान वह फिसल कर के पहाड़ी के नीचे गिरता चला गया।
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी देवल थाने को दी गई। बाद में मौके पर पुलिस की एक पार्टी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बाद में जरूरी औपचारिकताएं निभाने के बाद युवक के शव को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद उसकी उम्र पर संशय की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी उम्र मात्र सोलह वर्ष के करीब थी और वह चाइल्ड लेबर के तौर पर काम कर रहा था। जबकि पुलिस का कहना है कि उसकी सही उम्र का पता तब चलेगा, जब उसके परिवार वाले प्रमाण पत्र दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed